लाइव न्यूज़ :

बीएसएफ ने जम्मू में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठिये को मार गिराया

By भाषा | Updated: February 8, 2021 20:14 IST

Open in App

जम्मू/नयी दिल्ली, आठ फरवरी जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सोमवार को भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक घुसपैठिये को मार गिराया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बीएसएफ के महानिरीक्षक (जम्मू सीमा) एन एस जामवाल ने बताया कि घुसपैठिया आतंकवादियों का गाइड हो सकता है जो टोह लेने आया हो या वह सीमा के इस पार पहुंचाने के लिए कुछ लेकर आ रहा हो।

अधिकारियों ने बताया कि (उसे मारे जाने की) यह घटना सुबह करीब पौने 10 बजे सांबा सेक्टर की चक फकीरा सीमा चौकी (सीमा स्तंभ संख्या 64) के निकट हुई।

जामवाल ने बताया कि रात करीब ढाई बजे चौकस बीएसएफ कर्मियों को कुछ संदिग्ध हरकत नजर आयी और वे घुसपैठिये पर नजर रखने लगे जो झाड़ियों में छिप गया था।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, '' करीब पौने दस बजे वह तेजी से सीमा की बाड़ की ओर बढ़ने लगा, संतरी ने उसे बार-बार चेतावनी दी और (उसके आगे बढ़ते जाने पर) उसने उस कुछ राउंट गोलियां चला दीं।’’

उन्होंने बताया कि उसे गोली लगी और वह मारा गया। अधिकारियों ने कहा कि जिस जगह से शव बरामद हुआ है वह अंतराष्ट्रीय सीमा से भारत की ओर लगभग 40 मीटर की दूरी पर है।

महानिरीक्षक ने कहा, ‘‘ जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सांबा और कठुआ सेक्टर (आतंकवादियों के) में बार बार घुसपैठ के प्रयास होते रहे हैं। यह वही क्षेत्र हैं जहां पिछले साल अगस्त में एक भूमिगत सुरंग का पता चला था और 23 नवंबर को एक घुसपैठिया मारा गया था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम क्षेत्र की सघन तलाशी के लिए पुलिस एवं पाकिस्तानी रेंजर्स (की रिपोर्ट का) का इंतजार कर रहे हैं। वह गाइड हो सकता है या वह टोह लेने या इस तरफ कुछ पहुंचाने आया हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू