बीएसएफ ने पंजाब के तरण तारण में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया

By भाषा | Updated: February 13, 2021 13:53 IST2021-02-13T13:53:09+5:302021-02-13T13:53:09+5:30

BSF kills a Pakistani intruder on the international border in Tarn Taran, Punjab | बीएसएफ ने पंजाब के तरण तारण में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया

बीएसएफ ने पंजाब के तरण तारण में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया

चंडीगढ़,13 फरवरी पंजाब के तरण तारण में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने देर रात 2:30 बजे सीमा पर बाड़ के पास संदिग्ध गतिविधियां देखीं और खतरे को भांपते हुए उन्होंने गोली चलाई।

अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह तलाश अभियान चलाया गया तो वहां एक पाकिस्तानी घुसपैठिए का शव बरामद हुआ। शव के पास ही हेरोइन के 14 पैकेट, एक मैग्जीन, छह गोलियां और दो मोबाइल फोन मिले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BSF kills a Pakistani intruder on the international border in Tarn Taran, Punjab

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे