लाइव न्यूज़ :

जींद में घरेलू कहल में बीएसएफ के जवान की सुआं घोंपकर हत्या

By भाषा | Updated: April 6, 2021 15:42 IST

Open in App

जींद, छह अप्रैल, हरियाणा में जींद जिले के सुरबुरा गांव में घरेलू कलह के कारण बीएसएफ जवान की पत्नी, साले व कुछ अन्य लोगों ने कथित रूप से सुआं घोंप कर उसकी हत्या कर दी। जवान 28 मार्च को ही एक महीने की छुट्टी पर घर आया था।

उचाना थाने की पुलिस ने बीएसएफ के मृत जवान संदीप (34) के पिता की शिकायत पर उसकी पत्नी व साले सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है और मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस ने बताया कि संदीप सीमा सुरक्षा बल (बीएफएस) में कार्यरत था और मणिपुर में तैनात था।

उचाना थाने के प्रभारी रविंद्र ने बताया कि सोमवार रात दंपति के बीच कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद उसकी पत्नी ने अपने मायके से भाई व अन्य को बुला लिया।

उन्होंने बताया कि महिला व उसके मायके वालों ने संदीप की कथित रूप से सुआं घोंप कर हत्या कर दी।

रविंद्र ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए लिए छापेमारी की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह