लाइव न्यूज़ :

नोएडा एक्सप्रेस-वे पर हादसे में बीएसएफ का जवान घायल, पत्नी-बच्चे की मौत

By भाषा | Updated: July 11, 2021 11:20 IST

Open in App

नोएडा, 11 जुलाई नोएडा एक्सप्रेस-वे पर रविवार को सड़क हादसे में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान घायल हो गया, जबकि हादसे में उसकी पत्नी और बच्चे की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

थाना एक्सप्रेस-वे के प्रभारी यतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रबूपुरा क्षेत्र के गांव फलैदा के रहने वाले भगत सिंह (28) अपनी पत्नी पूजा (24) तथा दो वर्षीय बच्चे रितेश के साथ बाइक से नोएडा एक्सप्रेस-वे के रास्ते दिल्ली जा रहे थे। सेक्टर 168 के पास एक अज्ञात गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि घटना में पूजा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके बेटे रितेश तथा भगत सिंह को नोएडा के जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने रितेश को मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं