लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में बारूदी सुरंग में विस्फोट के कारण बीएसएफ जवान घायल

By भाषा | Updated: February 22, 2021 08:21 IST

Open in App

मलकानगिरि (ओडिशा), 22 फरवरी ओडिशा के मलकानगिरि में रविवार को संदिग्ध रूप से नक्सलियों द्वारा बिछाई गई बारूदी सुरंग में हुए विस्फोट में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस बारे में बताया।

माथिली पुलिस थाना अंतर्गत गगपद जंगल में एक अभियान के बाद सुरक्षा बलों का समूह जब लौट रहा था, तभी यह विस्फोट हुआ था।

विस्फोट में गंभीर रूप से घायल बीएसएफ जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में उसे विमान से छत्तीसगढ़ के रायपुर के अस्पताल में ले जाया गया।

मलकानगिरि के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ऋषिकेश डी खिलारी ने बताया कि जवान की हालत अब स्थिर है।

एसपी ने बताया कि पुलिस ने घटना के बाद जंगल में तलाश अभियान तेज कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल