बीएसफ जवान ने आत्महत्या की

By भाषा | Updated: November 18, 2021 16:11 IST2021-11-18T16:11:36+5:302021-11-18T16:11:36+5:30

BSF jawan commits suicide | बीएसफ जवान ने आत्महत्या की

बीएसफ जवान ने आत्महत्या की

सहारनपुर, 18 नवंबर उतरप्रदेश के सहारनपुर जिलें में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ।

पुलिस अधीक्षक (देहात) अतुल शर्मा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि जिले में बडगांव थानाक्षेत्र के शिमलाना ग्राम में 50 वर्षीय विनोद कुमार बीती रात पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो जाने के बाद सोने चले गये और उन्होंने कमरा अंदर से बंद कर लिया तथा आज सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुला, और दरवाजे को जब तोड़ा गया तो विनोद फांसी से लटके मिले।

शर्मा ने बताया कि विनोद की बेटी की आगामी 24 नवम्बर को सगाई थी और उसके बाद शादी होनी थी लेकिन इस घटना से पूरे परिवार मे शादी की खुशियां गम मे बदल गई । शर्मा ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार विनोद ओडिशा में बीएसएफ की 65 वीं बटालियन 65 में तैनात थे और अपनी बेटी की शादी के लिये डयूटी से एक महीने की छुटटी लेकर गांव आये हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BSF jawan commits suicide

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे