लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेशी महिला से बलात्कार करने के आरोप में बीएसएफ का जवान गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 30, 2021 13:17 IST

Open in App

बनगांव (पश्चिम बंगाल), 30 जून बांग्लादेशी महिला के साथ बलात्कार करने के आरोप में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान को गिरफ्तार किया है।

महिला गैरकानूनी तरीके से सीमा पार करके भारत में दाखिल हुई थी, जिससे पूछताछ करने की आड़ में जवान ने पश्चिम बंगाल के उत्तर-24 परगना स्थित शिविर में कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि गैघाटा थाने में पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई, शिकायत के आधार पर आरोपी उप-निरीक्षक को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया।

अर्धसैनिक बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘घटना 27 जुलाई रात की है। घटना की जानकारी मिलते ही, जवान को निलंबित कर उसे स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया।’’

पीड़िता और एक अन्य महिला बांग्लादेश के गोपालगंज की निवासी हैं। गैरकानूनी तरीके से सीमा पार करने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

पीड़िता की शिकायत के अनुसार, बीएसएफ की 158वीं बटालियन ने दोनों महिलाओं को तब गिरफ्तार कर लिया था, जब वे झाउडांगा सीमा से अवैध रूप से भारतीय हिस्से में प्रवेश कर रही थीं।

पुलिस के एक अधिकारी ने प्राथमिकी के हवाले से कहा, ‘‘ उन्होंने आरोप लगाया है कि बीएसएफ कर्मी दोनों को पूछताछ के लिए अर्धसैनिक बल के खरेर मठ शिविर ले गए। जब कोई आसपास नहीं था, तभी आरोपी जवान ने पूछताछ के बहाने महिला के साथ बलात्कार किया।’’

उन्होंने बताया कि बीएसएफ कर्मी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे बनगांव अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि मजिस्ट्रेट द्वारा सीआरपीसी की धारा 164 के तहत महिला का गोपनीय बयान दर्ज किया गया है और उसकी चिकित्सकीय जांच भी की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह