लाइव न्यूज़ :

सीमावर्ती इलाकों में बीएसएफ मतदाताओं को धमका रही है : तृणमूल कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त से की शिकायत

By भाषा | Updated: January 21, 2021 16:00 IST

Open in App

कोलकाता, 21 जनवरी पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ से मुलाकात की और आरोप लगाया कि बीएसएफ राज्य के सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों को धमका रही है तथा एक विशेष राजनीतिक दल को मत देने के लिए कह रही है।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने हालांकि अभी तक तृणमूल कांग्रेस के आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

राज्य विधानसभा चुनाव से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ बुधवार शाम दो दिवसीय दौरे पर राज्य पहुंची थी।

विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा अभी नहीं हुई है।

तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘हमने मुख्य चुनाव आयुक्त और निर्वाचन आयोग के अन्य अधिकारियों को बताया है कि बीएसएफ सीमावर्ती इलाकों में मतदाताओं को धमका रही है। हमें जानकारी मिली है कि अर्धसैनिक बल के अधिकारी विभिन्न गांवों का दौरा कर रहे हैं और लोगों को एक विशेष राजनीतिक दल के पक्ष में वोट डालने के लिए कह रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ यह खतरनाक स्थिति है और निर्वाचन आयोग को इसपर गौर करना चाहिए।’’

निर्वाचन आयोग के अधिकारी केन्द्रीय और राज्य नियामक एजेंसियों के अधिकारियों के साथ चर्चा करने से पहले विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मिल रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे