लाइव न्यूज़ :

बीएसएफ महानिरीक्षक ने भारत पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया

By भाषा | Updated: June 28, 2021 21:09 IST

Open in App

जयपुर, 28 जून सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) राजस्थान के महानिरीक्षक पंकज गूमर ने पाकिस्तान से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा का दौरा कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।

अंतरराष्ट्रीय सीमा के 23 जून से 27 जून तक पांच दिवसीय दौरे पर रहे गूमर ने सबसे पहले बीकानेर जिले से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा का दौरा किया व खाजूवाला और अनूपगढ़ के इलाके में स्थित सीमा सुरक्षा बल के वाहिनी मुख्यालय व अग्रिम सीमा चौकियों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बीएसएफ की ओर से जारी एक बयान के अनुसार इसके पश्चात गूमर क्षेत्रीय मुख्यालय श्रीगंगानगर पहुंचे व रायसिंहनगर और श्रीकरणपुर में स्थित वाहिनी मुख्यालय व अग्रिम सीमा चौकियों का दौरा किया।

महानिरीक्षक ने अपने इस पांच दिवसीय दौरे के दौरान विभिन्न सीमा चौकियों पर अधिकारियों व जवानों के सम्मेलन को संबोधित किया और जवानों का उत्साह बढ़ाते हुए कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की व उनकी समस्याओं को भी सुना और उनके निराकरण के आदेश दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू