लाइव न्यूज़ :

बीएसएफ महानिरीक्षक ने जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास महिला जवानों के लिए बैरकों का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: November 12, 2021 22:42 IST

Open in App

जम्मू, 12 नवंबर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जम्मू फ्रंटियर के महानिरीक्षक (आईजी) डी के बूरा ने शुक्रवार को यहां आर एस पुरा क्षेत्र में बल की महिला जवानों के लिए अलग बैरकों का उद्घाटन किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि बीएसएफ ने जम्मू, पंजाब और राजस्थान में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर महिला कर्मियों को तैनात किया है जो पुरुष जवानों के साथ पाकिस्तान से लगी सीमा पर पहरा देती हैं।

अधिकारियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बेहतर और सुगम रहन-सहन की सुविधाएं प्रदान करने के बल के प्रयासों के तहत बूरा ने जम्मू क्षेत्र के उप महानिरीक्षक सुरजीत सिंह के साथ जम्मू में कावा चाक और सुचेतगढ़ क्षेत्रों में अग्रिम इलाकों में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा संबंधी बुनियादी ढांचों का उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा कि इनमें महिला जवानों के लिए बैरक और अन्य आवासीय सुविधाएं शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर