लाइव न्यूज़ :

बीएसएफ ने सीमा पार करती बांग्लादेशी महिला और उसकी नाबालिग बेटी को बीजीबी को सौंपा

By भाषा | Updated: June 23, 2021 18:51 IST

Open in App

कोलकाता, 23 जून सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को जवानों ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की जीतपुर चौकी पर अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने की कोशिश करती एक बांग्लादेशी महिला और उसकी बेटी को हिरासत में ले लिया। बुधवार को बीएसएफ के एक बयान में यह जानकारी दी गई है।

बयान के अनुसार पूछताछ के दौरान, 45 वर्षीय महिला ने बताया कि वह नौकरी की तलाश में घर से भागी अपनी 17 वर्षीय बेटी को बचाने के लिए कुछ दिन पहले अवैध रूप से भारत आई थी। उसकी बेटी एक अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह के चंगुल में फंस गई थी और फिर गिरोह ने उसे उत्तर दिनाजपुर जिले के एक वेश्यालय में बेच दिया था।

बयान के अनुसार महिला ने पूछताछ के दौरान बताया कि जनवरी में उसकी बेटी के लापता होने के बाद उसने ढाका के पास पल्लवी मीरपुर पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। एक व्यक्ति के जरिये अपनी बेटी की दुर्दशा के बारे में सूचना मिलने के बाद वह उत्तर दिनाजपुर जिले के पंजीपारा गई, जहां उसने स्थानीय लोगों की मदद से अपनी बेटी को बचा लिया।

बयान में कहा गया है कि मंगलवार को जब वे बांग्लादेश लौट रहे थे तो बीएसएफ के जवानों ने उन्हें सीमा के पास रोक लिया। बीएसएफ ने मानवीय आधार पर उन्हें बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड (बीजीबी) को सौंप दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू