लाइव न्यूज़ :

बीएसएफ ने सीमा पार करती बांग्लादेशी महिला और उसकी नाबालिग बेटी को बीजीबी को सौंपा

By भाषा | Updated: June 23, 2021 19:28 IST

Open in App

कोलकाता, 23 जून सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की जीतपुर चौकी पर अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने की कोशिश करती एक बांग्लादेशी महिला और उसकी बेटी को हिरासत में ले लिया। बुधवार को बीएसएफ के एक बयान में यह जानकारी दी गई है।

बयान के अनुसार पूछताछ के दौरान, 45 वर्षीय महिला ने बताया कि वह नौकरी की तलाश में घर से भागी अपनी 17 वर्षीय बेटी को बचाने के लिए कुछ दिन पहले अवैध रूप से भारत आई थी। उसकी बेटी एक अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह के चंगुल में फंस गई थी और फिर गिरोह ने उसे उत्तर दिनाजपुर जिले के एक वेश्यालय में बेच दिया था।

बयान के अनुसार महिला ने पूछताछ के दौरान बताया कि जनवरी में उसकी बेटी के लापता होने के बाद उसने ढाका के पास पल्लवी मीरपुर पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। एक व्यक्ति के जरिये अपनी बेटी की दुर्दशा के बारे में सूचना मिलने के बाद वह उत्तर दिनाजपुर जिले के पंजीपारा गई, जहां उसने स्थानीय लोगों की मदद से अपनी बेटी को बचा लिया।

बयान में कहा गया है कि मंगलवार को जब वे बांग्लादेश लौट रहे थे तो बीएसएफ के जवानों ने उन्हें सीमा के पास रोक लिया। बीएसएफ ने मानवीय आधार पर उन्हें बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड (बीजीबी) को सौंप दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल