बीएसएफ ने हथियारों की तस्करी के प्रयास को किया विफल

By भाषा | Updated: October 7, 2021 12:23 IST2021-10-07T12:23:54+5:302021-10-07T12:23:54+5:30

BSF foils arms smuggling attempt | बीएसएफ ने हथियारों की तस्करी के प्रयास को किया विफल

बीएसएफ ने हथियारों की तस्करी के प्रयास को किया विफल

जम्मू, सात अक्टूबर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी के आतंकवादियों के एक बड़े प्रयास को विफल कर दिया और हथियारों तथा गोला-बारूद का एक बड़ा जखीरा जब्त किया।

बीएसएफ के महानिदेशक (डीआईजी) एसपीएस संधू ने कहा, ‘‘ जम्मू बीएसएफ ने आज सांबा इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हथियारों की तस्करी के एक बड़े प्रयास को विफल कर दिया और हथियारों तथा गोला-बारूद का एक बड़ा जखीरा जब्त किया।’’

उन्होंने कहा कि जब्त किए गए हथियारों में चार पिस्तौल, आठ मैगजीन और 232 गोलियां शामिल हैं। विस्तृत जानकारी मिलना अभी बाकी है।

सीमा पार आतंकवादियों द्वारा पिछले छह महीनों में ड्रोन के माध्यम से सीमा के इस तरफ हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी के प्रयासों की कई घटनाएं सामने आई हैं।

गौरतलब है कि पाकिस्तान से एक ड्रोन के माध्यम से गिराई गई एक एके राइफल, तीन मैगजीन और 30 गोलियां सहित हथियारों की एक खेप पिछले शनिवार को पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास फलैन मंडल के सौंजना गांव से बरामद की थी।

बीएसएफ ने 27 सितंबर को चार पिस्तौल, आठ मैगजीन, 100 गोलियां, एक पैकेट मादक पदार्थ, जिसकी कीमत 2,75,000, रुपये आंकी गई है...उसे जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर की अंतरराष्ट्रीय सीमा से बरामद किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BSF foils arms smuggling attempt

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे