लाइव न्यूज़ :

जम्मू सीमा से गुजरात तक लगभग 2000 किमी लंबी साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे बीएसएफ डीजी

By भाषा | Updated: August 15, 2021 00:54 IST

Open in App

जम्मू, 14 अगस्त सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक एस एस देशवाल 75वें स्वतंत्रता दिवस पर ‘‘फिट इंडिया’’ अभियान के तहत जम्मू से गुजरात तक की 1,993 किलोमीटर लंबी स्वतंत्रता रैली 'साइक्लोथॉन 2021' को हरी झंडी दिखाएंगे।

बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''बीएसएफ रविवार को 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बल-स्तरीय स्वतंत्रता रैली 'साइक्लोथॉन 2021' का आयोजन कर रहा है।''

उन्होंने कहा कि बीएसएफ के महानिदेशक रविवार शाम चार बजे सीमा चौकी ऑक्टेरॉय से 'साइक्लोथॉन 2021' को हरी झंडी दिखाएंगे।

उन्होंने कहा, ''यह रैली बीएसएफ ऑक्टेरॉय चौकी से शुरू होगी और लगभग 1,993 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 2 अक्टूबर 2021 (गांधी जयंती) पर दांडी (गुजरात) में समाप्त होगी।''

इस आयोजन में बीएसएफ के कुल 100 एथलीट भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब