लाइव न्यूज़ :

बीएसएफ के महानिदेशक ने जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा की

By भाषा | Updated: September 17, 2021 21:44 IST

Open in App

जम्मू, 17 सितंबर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक पंकज कुमार सिंह ने शुक्रवार को यहां भारत-पाक सीमा पर अग्रिम क्षेत्रों का दौरा किया तथा सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

गत 25 अगस्त को बीएसएफ महानिदेशक का पद संभालने के बाद यह सिंह का जम्मू के सीमांत क्षेत्र का पहला दौरा है। वह अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के अपने दो दिन के दौरे पर बृहस्पतिवार को यहां फ्रंटियर मुख्यालय पहुंचे थे।

सिंह ने बृहस्पतिवार को सांबा और कठुआ सेक्टरों के अग्रिम क्षेत्रों का दौरा किया और सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया।

बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘आज बीएसएफ महानिदेशक ने अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में आर एस पुरा और अरनिया सेक्टरों का दौरा किया तथा हालात की समीक्षा की।’’

बीएसएफ महानिदेशक बल के साथ जम्मू फ्रंटियर के महानिरीक्षक एन एस जामवाल और अन्य अधिकारी थे।

जामवाल ने बीएसएफ महानिदेशक को मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य में आर एस पुरा तथा अरनिया सीमावर्ती क्षेत्रों के प्रबंधन की जटिलताओं से अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि महानिदेशक ने बीएसएफ जवानों की तैनाती की भी समीक्षा की।

सिंह ने आर एस पुरा और अरनिया सीमावर्ती क्षेत्रों के आइक नाला, फलकू नाला और अन्य क्षेत्रों का दौरा किया तथा यूनिट कमांडरों से बातचीत की।

महानिदेशक ने ‘सैनिक सम्मेलन’ के माध्यम से जवानों से संवाद किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों