लाइव न्यूज़ :

बीएसएफ ने जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास ‘साइक्लॉथन’ का आयोजन किया

By भाषा | Updated: December 28, 2020 00:42 IST

Open in App

जम्मू, 27 दिसंबर जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास 80 से अधिक साइकिल चालकों ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 'फिट इंडिया मूवमेंट' कार्यक्रम के तहत ‘साइक्लॉथन’ में हिस्सा लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि ‘साइक्लॉथन’ के तहत साइकिल चालक कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बावजूद साइकिल चलाते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास गांवों से होकर गुजरे।

बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने कहा कि साइकिल चालकों में बल की विभिन्न बटालियनों के सीमा प्रहरी, जम्मू स्थित साइकिल चालक क्लब के सदस्य और स्थानीय युवा शामिल थे।

उन्होंने बताया कि ‘साइक्लॉथन’ को सत्तोवाली में बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

बीएसएफ के उप महानिरीक्षक सुरजीत सिंह ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए युवाओं से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने साथ ही उन्हें फिट और स्वस्थ रहने को कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारत अधिक खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग