लाइव न्यूज़ :

सीमा पर पाक के किसी दुस्साहस को नाकाम करने लिए बीएसएफ सतर्क: विशेष महानिदेशक

By भाषा | Updated: January 20, 2021 17:46 IST

Open in App

जम्मू, 20 जनवरी देश की सीमाओं पर पाकिस्तान के किसी दुस्साहस को नाकाम करने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) पूरी तरह से सतर्क है। बल के पश्चिमी कमान के विशेष महानिदेशक सुरेंद्र पंवार ने बुधवार को यह कहा।

उन्होंने यहां अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास मकवल गांव में बीएसएफ द्वारा आयेाजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘सीमा पर कई चुनौतियां होने के बावजूद बीएसएफ सीमा क्षेत्र में पाकिस्तान द्वारा किये जाने वाले किसी भी दुस्साहस के नाकाम करने के लिए सतर्क है।’’

कार्यक्रम का आयोजन सीमावर्ती क्षेत्र की आबादी की सहायता करने और उनके साथ करीबी जुड़ाव स्थापित करने की बीएसएफ की कोशिशों के तहत किया गया था।

विशेष महानिदेशक ने कहा कि व्यापक सीमा प्रबंधन के तहत बीएसएफ जम्मू सीमावर्ती क्षेत्र की आबादी की सहायता करने और उनके बीच विश्वास मजबूत करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि लोगों ने जरूरत के समय में बीएसएफ द्वारा निरंतर मुहैया की गई सहायता की सराहना की है।

बाद में विशेष महानिदेशक ने विभिन्न सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा भी किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे