लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश की सीमा पार करने का प्रयास कर रही चार महिलाओं को बीएसएफ ने पकड़ा

By भाषा | Updated: July 11, 2021 22:54 IST

Open in App

कोलकाता, 11 जुलाई सीमा सुरक्षा बल ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में रविवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से चार बांग्लादेशी महिलाओं को पकड़ा जो खुद के महाराष्ट्र में काम करने वाली घरेलू सहायिका होने का दावा कर रही थीं।

यह महिलाएं पड़ोसी देश की सीमा में अवैध रूप से घुसने का प्रयास करती हुई पकड़ी गईं। बीएसएफ की ओर से जारी बयान में बताया गया कि जीतपुर आउटपोस्ट पर रात ढाई बजे आरोपी महिलाएं खेत में छुपी हुई थीं।

बयान में कहा गया कि 23-40 आयु वर्ग के बीच की महिलाओं को सीमा पर स्थित गार्डों ने खेत में घेराबंदी अभियान के दौरान पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान महिलाओं ने स्वीकार किया कि वे किसी भारतीय की सहायता से बांग्लादेश वापस जा रही थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र