लाइव न्यूज़ :

बीएसएफ मामला: परगट सिंह ने अमरिंदर की निंदा की, पूर्व मुख्यमंत्री ने जवाबी हमला किया

By भाषा | Updated: October 14, 2021 23:12 IST

Open in App

चंडीगढ़, 14 अक्टूबर पंजाब सरकार के मंत्री परगट सिंह ने राज्य में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का अधिकारक्षेत्र बढ़ाने के केंद्र के फैसले का समर्थन करने पर पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की बृहस्पतिवार को निंदा की और इस कदम के पीछे उनकी भूमिका होने का आरोप लगाया।

वहीं, अमरिंदर सिंह ने जवाबी हमला किया और कहा कि परगट सिंह तथा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू सस्ती लोकिप्रयता पाने के लिए हास्यास्पद कहानियां बनाने से बेहतर कुछ और नहीं कर सकते।

पंजाब के मंत्रियों-परगट सिंह और विजय इंदर सिंगला ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राज्य में बीएसएफ का अधिकारक्षेत्र बढ़ाने का केंद्र का फैसला ‘‘संघीय ढांचे पर हमला’’ है।

केंद्र की निंदा करते हुए परगट सिंह ने अमरिंदर सिंह पर भी निशाना साधा और उन पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिलीभगत करने का आरोप लगाया।

अमरिंदर ने केंद्र के निर्णय का समर्थन करते हुए बुधवार को कहा था कि यह कदम ‘‘हमें मजबूत बनाएगा तथा केंद्रीय सशस्त्र बलों को राजनीति में नहीं घसीटा जाना चाहिए।’’

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रह चुके परगट ने उनके बयान को ‘‘दुर्भाग्यूपर्ण’’ करार देते हुए कहा कि वह ‘‘भाजपा की तरह काम कर रहे हैं।’’

अमरिंदर ने परगट सिंह पर जवाबी हमला करते हुए कहा कि यह राज्य के किसी मंत्री की अत्यधिक गैर-जिम्मेदारी को दिखाता है।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि परगट सिंह तथा नवजोत सिंह सिद्धू सस्ती लोकिप्रयता पाने के लिए हास्यास्पद कहानियां बनाने से बेहतर कुछ और नहीं कर सकते।

अमरिंदर ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला पर भी हमला बोला जिन्होंने केंद्र के निर्णय का समर्थन करने पर कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने बीएसएफ का अधिकारक्षेत्र 15 किलोमीटर से बढ़ाकर 50 किलोमीटर करने के लिए पहले क्यों नहीं लिखा था।

पूर्व मुख्यमंत्री ने सुरजेवाला से पूछा, ‘‘कितना हास्यास्पद है। आपका मतलब है कि मैं केंद्रीय गृह मंत्रालय को फैसले लेने का आदेश देता हूं और न सिर्फ पंजाब बल्कि गुजरात, पश्चिम बंगाल, असम आदि में भी।’’

अमरिंदर ने कहा कि जो व्यक्ति अपने ही राज्य (हरियाणा) में चुनाव नहीं जीत सका है, उसे राष्ट्रीय मुद्दों पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो