लाइव न्यूज़ :

मुक्ति युद्ध की स्वर्ण जयंती पर संयुक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करेंगे बीएसएफ, बीजीबी

By भाषा | Updated: December 11, 2021 20:13 IST

Open in App

शिलॉन्ग, 11 दिसंबर पाकिस्तान के खिलाफ 1971 के युद्ध में भारत की जीत की 50वीं वर्षगांठ का जश्न मनाने के लिए सीमा सुरक्षा बल और उसका बांग्लादेशी समकक्ष बीजीबी 13 दिसंबर को मेघालय में एक संयुक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करेगा।

दोनों देशों के ‘‘मुक्ति योद्धाओं’’, इतिहासविदों और प्रतिष्ठित वक्ताओं को बांग्लादेश की सीमा से लगते शहर दावकी में एकीकृत जांच चौकी (आईसीपी) पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है।

मेघालय बीएसएफ फ्रंटियर इंस्पेक्टर जनरल इंदरजीत सिंह राणा ने कहा, ‘‘बीएसएफ ने शुरुआत से ही बांग्लादेश के 1971 के मुक्ति युद्ध में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है और भारतीय सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जंग लड़ी।’’

बीएसएफ ने बताया कि दोनों देशों के बीच संबंध 19 मार्च 1972 को हुई भारत-बांग्लादेश मैत्री, सहयोग एवं शांति संधि के हस्ताक्षर से और मजबूत हुए। इस संधि को इंदिरा-मुजीब संधि के नाम से भी जाना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह