लाइव न्यूज़ :

बीएसएफ ने पाकिस्तान की ओर से आ रहे ड्रोन पर हमला कर वापस भगाया

By भाषा | Updated: December 1, 2021 23:23 IST

Open in App

अमृतसर, एक दिसंबर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बुधवार को कहा कि उसके सैनिकों ने अमृतसर सेक्टर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर एक ड्रोन पर हमला कर उसे वापस जाने पर मजबूर कर दिया।

बीएसएफ ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि उसके कर्मियों ने 30 नवंबर और एक दिसंबर की मध्यरात्रि पाकिस्तान की ओर से भारतीय क्षेत्र में आ रहे ड्रोन की आवाज सुनकर उसपर हमला किया।

बयान में कहा गया है, '' सैनिकों ने ड्रोन के जरिये तस्करी की राष्ट्र-विरोधी तत्वों की साजिश को भांपकर इसे नाकाम करने के लिये उस दिशा में जवाबी हमला किया, जहां से ड्रोन की आवाज आ रही थी। ''

बयान के अनुसार, ''सैनिकों ने 10 सेकेंड बाद फिर से पाकिस्तानी क्षेत्र की ओर जाते संदिग्ध ड्रोन की आवाज सुनी। तत्काल इलाके को घेरकर पुलिस को सूचित किया गया तथा सभी रास्तों को बंद कर दिया गया। तलाशी के दौरान भारतीय क्षेत्र में एक खेत से थैला बरामद हुआ। थैले को पकड़ने के लिये उसपर धागे से एक छल्ला बंधा हुआ था।''

बयान में कहा गया है, ''थैले से प्रतिबंधित मादक पदार्थ के चार पैकेट मिले हैं, जिनके हेरोइन होने का संदेह है। इनका वजन लगभग 3.66 किलोग्राम है। ''

अधिकारियों ने कहा कि ड्रोन सुरक्षा एजेंसियों के लिए सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक बन गए हैं क्योंकि राष्ट्र विरोधी तत्व इनका इस्तेमाल तस्करी व अन्य अवैध कामों लिए करते रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर