लाइव न्यूज़ :

बीएसएफ ने बंगाल में सीमा के निकट तीन बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा

By भाषा | Updated: July 19, 2021 18:41 IST

Open in App

कोलकाता, 19 जुलाई सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पश्चिम बंगाल में विभिन्न स्थानों पर भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा को अवैध रूप से पार कर रही एक महिला सहित तीन बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। एक अधिकारी ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी।

बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि बांग्लादेश के राजबाड़ी जिले की रहने वाली महिला को सीमा प्रहरियों ने सोमवार को झोरपारा इलाके से भारतीय क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

उन्होंने कहा कि सैनिकों ने रविवार को हकीमपुर इलाके से बांग्लादेश के खुलना के रहने वाले उत्तम विश्वास (20) और विद्याधर धाली (24) को भी गिरफ्तार किया।

पुरुषों ने बताया किया कि वे अवैध रूप से भारत आए थे, और मुंबई में मजदूर के रूप में काम कर रहे थे। बीएसएफ अधिकारी ने बताया कि जब वे बांग्लादेश लौट रहे थे तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि तीनों को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए