लाइव न्यूज़ :

बीएसएफ ने पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास एक चीनी नागरिक को पकड़ा

By भाषा | Updated: June 10, 2021 17:16 IST

Open in App

कोलकाता, 10 जून सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से एक चीनी नागरिक को पकड़ा।

उन्होंने बताया कि बीएसएफ के एक दल ने 35 वर्षीय व्यक्ति को सुबह करीब सात बजे उस समय पकड़ा, जब वह मालदा जिले में सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में ‘‘घुसपैठ'' कर रहा था। उसने काले रंग की कमीज, पैंट और जूते पहन रखे थे।

उस व्यक्ति के पास से चीनी पासपोर्ट, बांग्लादेशी वीजा, एक लैपटॉप और तीन मोबाइल फोन सिम कार्ड मिले। सुरक्षा अधिकारियों ने उसकी पहचान जुनवेई हान के रूप में की है।

उसे सीमा सुरक्षा बल की कालियाचक चौकी पर रखा गया है। दिल्ली में बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने कहा, "संबंधित एजेंसियां उस व्यक्ति से पूछताछ कर रही हैं’’

सूत्रों ने कहा कि चीनी व्यक्ति संभवत: अंग्रेजी नहीं समझता है। इसलिए चीनी भाषा में बातचीत करने में सक्षम एक सुरक्षा अधिकारी को बीएसएफ, स्थानीय पुलिस और खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों द्वारा संयुक्त पूछताछ सत्र के लिए बुलाया गया है।

उन्होंने कहा कि पूछताछ के बाद ही उसके भारत आने का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग