लाइव न्यूज़ :

गलती से भारतीय सीमा में आए बच्चे को लौटाने के लिए बीएसएफ की सराहना

By भाषा | Updated: April 4, 2021 00:34 IST

Open in App

जयपुर, तीन अप्रैल केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित अनेक नेताओं ने पाकिस्तान से गलती से भारत आ गए आठ साल के एक बच्चे को दो घंटे में स्वदेश भेज देने के लिए बीएसएफ की सराहना की है।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शनिवार को ट्वीट किया,'पाकिस्तान का रहनेवाला आठ वर्षीय करीम गलती से भारत की सीमा में आ गया था। बड़े दिल की बीएसएफ ने सिर्फ दो घंटे में उसे सकुशल पाकिस्तान परिजनों के पास रवाना कर दिया। करीम को अब पूरी जिंदगी भारतीय सेना की इंसानियत याद रहेगी। '

वहीं केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने ट्वीट किया,'संसदीय क्षेत्र बाड़मेर की पाकिस्तान से लगती सीमा से शुक्रवार को आठ साल का मासूम करीम अचानक भारतीय सीमा में घुस आया। भारतीय सेना के जवानों की नजर जब उस पर पड़ी तो उन्होंने मानवता की मिसाल पेश करते हुए मासूम को पाक रेंजर्स से फ्लैग मीटिंग करके उसे वापस पाकिस्तान को सौंप दिया।'

खबरों के अनुसार यह घटना शुक्रवार की है जब पाकिस्तान से आठ साल का करीम भूलवश भारतीय सीमा में आ गए। उसके रोने की आवाज सुनकर बीएसएफ के रेंजर उसके पास पहुंचे। बीएसएफ के अधिकारियों ने पाक रेंजर से बात कर दो घंटे में ही उसे वापस भेज दिया।

बीएसएफ के उपमहानिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने मीडिया से कहा,'बीएसएफ के रेंजर ने बहुत अच्छी और त्वरित कार्रवाई करते हुए दो घंटे में ही बच्चे को वापस भेज दिया। यह अच्छी कार्रवाई थी जिसमें एक बच्चा अपने परिवार के पास चला गया।'

हालांकि केंद्रीय मंत्रियों ने इसके साथ ही गलती से पाकिस्तान चले गए गेमराराम का मामला उठाया है। केंद्रीय मंत्री चौधरी ने लिखा, ‘‘ हमारे जवानों की इस दरियादिली के लिए उनका आभार व्यक्त करता हूँ। साथ ही इसी तरह पिछले दिनों भूलवश पाकिस्तान की सीमा में चले गए बाड़मेर के गेमराराम मेघवाल की रिहाई की भी उम्मीद करता हूँ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन