लाइव न्यूज़ :

बीएसएफ और बीजीबी सीमा पार से अपराध रोकने के लिए सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए

By भाषा | Updated: November 27, 2021 18:02 IST

Open in App

कोलकाता, 27 नवंबर भारत और बांग्लादेश के सीमा सुरक्षा बलों ने सीमा पार से अपराध पर लगाम लगाने और अतंरराष्ट्रीय सीमा के बेहतर प्रबंधन में सहयोग बढ़ाने का फैसला किया है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने यहां जारी एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान के मुताबिक यह फैसला बीएसएफ के महानिरीक्षक और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के क्षेत्रीय कमांडर के सम्मेलन में हुआ।

बीएसएफ ने बताया, ‘‘दोनों सीमा सुरक्षा बलों ने सभी क्षेत्रों में सूचना को साझा करने की प्रक्रिया को मजबूत करने का फैसला किया ताकि प्रभावी सीमा प्रबंधन प्रणाली सुनिश्चित कर सीमा पार अपराधों से लड़ा जा सके।’’

गौरतलब है कि बीएसएफ और बीजीबी का चार दिवसीय सीमा समन्वय कार्यक्रम शुक्रवार को यहां संपन्न हुआ।

बयान के मुताबिक, ‘‘दोनों पक्षों ने एक-दूसरे द्वारा की जा रही कोशिशों की प्रशंसा की जिससे अंतर सीमा अपराधों में कमी आई है। दोनों पक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों में विकास परियोजनाओं के निर्माण पर सहमति जताई। वे इस बात पर सहमत हुए कि विश्वास बहाल करने के कदमों से दोनों बलों के बीच समझ में सुधार आया है।’’

उल्लेखनीय है कि बीएसएफ के आईजी और बीजीबी के क्षेत्रीय कमांडर की बैठक पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में बांग्लादेश की सीमा पर दो बांग्लादेशियों की मौत के कुछ दिन बाद हुई है। बीएसएफ द्वारा मवेशियों की तस्करी रोके जाने के दौरान दोनों बांग्लादेशी मारे गए थे।

अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ के दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के महानिरीक्षक अनुराग गर्ग ने किया। दोनों पक्षों ने विभिन्न मुद्दों के साथ सीमा प्रबधंन के दौरान कम घातक तौर-तरीके अपनाने पर चर्चा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू