लाइव न्यूज़ :

बीएसईएस ने सफदरजंग, कड़कड़डूमा में छत पर सौर संयंत्र लगाने को बढ़ावा देने के लिए अभियान की शुरुआत की

By भाषा | Updated: November 2, 2020 19:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर विद्युत आपूर्तिकर्ता बीएसईएस ने अपने 'सोलर सिटी' कार्यक्रम के तहत सफदरजंग और कड़कड़डूमा में छत पर सौर संयंत्र लगाने को बढ़ावा देने के लिए अभियान की शुरुआत की है। कंपनी के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने कहा कि दोनों इलाकों की रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) की मौजूदगी में सोमवार को समुदाय आधारित मांग वाली परियोजनाओं ''सोलराइज सफदरजंग'' और ''सोलराइज कड़कड़डूमा'' की ऑनलाइन शुरुआत की गई।

बीएसईएस प्रवक्ता ने कहा, '' इस पहल को स्मार्टपावर, वीग्रीन और काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरमेंट एंड वाटर (सीईईडब्ल्यू) के साथ मिलकर शुरू किया गया है। स्मार्टपावर अमेरिका की एक गैर-लाभकारी संस्था है जोकि स्थानीय समुदाय को स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग करने को बढ़ावा देने के मद्देनजर अभियान चलाती है। सीईईडब्ल्यू एक प्रमुख गैर-लाभकारी नीति शोध संगठन है।''

इस पहल का मकसद किसी खास इलाके में छत पर सौर संयंत्र स्थापित कर इसका अधिक से अधिक उपयोग करना है।

प्रवक्ता ने कहा कि पहले चरण में सफदरजंग और कड़कड़डूमा इलाके में छत पर सौर संयंत्र स्थापित करने को लेकर व्यापक अभियान चलाया जाएगा और बाद में इसके नतीजों के आधार पर अन्य इलाकों में भी कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?