BSER Ajmer 12th (Science/Commerce) Result 2018: जारी हुए बीएसईआर राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स-साइंस के नतीजे, यहां करें चेक
By धीरज पाल | Updated: May 23, 2018 18:22 IST2018-05-23T18:22:58+5:302018-05-23T18:22:58+5:30
BSER 12th (Science/Commerce) Result 2018: राजस्थान अजमेर बोर्ड ने करीब शाम 6:15 पर प्रेस कॉंफ्रेंस कर रिजल्ट की घोषणा की। बोर्ड के अधिकारियों ने रिजल्ट (Rajasthan Board 12th Result 2018) घोषित करते वक्त छात्रों के भविष्य की कामना भी की। अजमेर राजस्थान बोर्ड 12वीं के साइंस और कॉमर्स के रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.nic.in, rajresults.nic.in पर उपलब्ध हैं।

RBSE 12th Result 2018 | Rajasthan Board Class 12th Result 2018 | Rajasthan Board Result 2018
जयपुर, 23 मई: पूरे दिन इंतजार के बाद आखिरकार बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (BSER) बोर्ड ने आज देर शाम कक्षा 12वीं के साइंस के नतीजे जारी कर दिये है। अजमेर बोर्ड साइंस और कॉमर्स के नतीजे जारी होने के बाद छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। राजस्थान अजमेर बोर्ड ने करीब शाम 6:15 पर प्रेस कॉंफ्रेंस कर रिजल्ट की घोषणा की। बोर्ड के अधिकारियों ने रिजल्ट घोषित करते वक्त छात्रों के भविष्य की कामना भी की। अजमेर राजस्थान बोर्ड 12वीं के साइंस और कॉमर्स के रिजल्ट (RBSE 12th Result 2018 / BSER Ajmer 12th Result 2018) बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.nic.in, rajresults.nic.in पर उपलब्ध हैं। यहां से छात्र रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं। हालांकि अभी राजस्थान बोर्ड 10वीं के छात्रों को कुछ दिनों तक इंतजार करना पड़ेगा। बताया जा रहा है कि बीएसईआर अजमेर राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट जून के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है।
यूं करें राजस्थान बोर्ड अजमेर 12वीं के रिजल्ट 2018 (Rajasthan Board Ajmer 12th (Science/Commerce) Result 2018)
1. राजस्थान बीएसईआर अजमेर बोर्ड की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in की वेबसाइट पर जाएं। दूसरे अन्य वेबसाइट rajeduboard.nic.in, rajresults.nic.in पर जाएं।
2. होम स्क्रीन पेज पर राजस्थान बोर्ड 12वीं के रिजल्ट 2018 (RBSE Ajmer 12th Result 2018) के लिंक पर क्लिक करें।
3. पूछी गई जानकारियां भरें, जैसे- रोल नंबर, नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर आदि।
4. जानकारियां भरें जाने के बाद आरबीएसई बीएसईआर 12वीं रिजल्ट 2018 (12th Rajasthan Board Result) आपके सामने होगा।
5. रिजल्ट (RBSE 12th Result 2018) डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले लें।
इस तारीख को कराएं गए थे राजस्थान बोर्ड 12वीं के कॉमर्स और साइंस के एग्जाम
इस साल बीएसईआर राजस्थान बोर्ड अजमेर ने 12वीं कॉमर्स और साइंस एक साथ एग्जाम कराएं थे। यह परीक्षाएं 8 मार्च से 2 अप्रैल के बीच कराईं गई थी।