BSEB Bihar Board 12th Admit Card 2022: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

By विनीत कुमार | Published: January 16, 2022 11:48 AM2022-01-16T11:48:43+5:302022-01-16T11:54:18+5:30

BSEB Bihar Board 12th Admit Card 2022: इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड BSEB की ओर से जारी कर दिया गया है। इसे 31 जनवरी तक डाउनलोड किया जा सकता है।

BSEB Bihar Board 12th Admit Card 2022: bseb intermediate admit card direct link download | BSEB Bihar Board 12th Admit Card 2022: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी (फाइल फोटो)

Highlights बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 1 फरवरी से 14 फरवरी 2022 तक आयोजित होगी।BSEB के अनुसार एडमिट कार्ड 16 जनवरी से 31 जनवरी तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेंगे।inter22.biharboardonline.com पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।

BSEB Bihar Board 12th Admit Card 2022: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है। आधिकारिक सूचना के अनुसार एडमिट कार्ड 16 जनवरी से 31 जनवरी तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेंगे। 

इस संबंध में बीएसईबी की ओर से ट्वीट करके भी जानकारी दी गई है। बीएसईबी के मुताबिक सैद्धान्तिक परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों का एडमिट कार्ड संबंधित शिक्षण संस्थान के प्रधान समिति की वेबसाइट से डाउनलोड कर अपने हस्ताक्षर सहित मुहर के साथ विद्यार्थियों को उपलब्ध कराएंगे।

ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड होने में किसी तरह की परेशानी होने पर बीएसईबी के हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर मदद मांगी जा सकती है। बीएसईबी ने जो हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, वो इस प्रकार है- 0612-2230039 और 2235161. 

BSEB Bihar Board 12th Admit Card 2022: कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

1. इसके लिए स्टूडेंट को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होगा।
2. यहां BSEB 12th admit card के लिंक पर क्लिक करें। 
3. यहां लॉगइन के लिए कुछ जानकारियां मांगी जाएगी, जिसे दर्ज कराना होगा।
4. यहां फिर Download 12th admit card लिंक पर क्लिक करें।
5. इतना करते ही आपका एडमिट कार्ड डाउनलोड हो जाएगा। इसके बाद एडमिट कार्ड की कॉपी का प्रिंट आउट जरूर लें।

बता दें कि बोर्ड ने 10 जनवरी से कक्षा 12वीं इंटर बीएसईबी प्रैक्टिकल परीक्षा शुरू कर दी है। बीएसईबी बोर्ड की प्रैक्टिकल  परीक्षा 22 जनवरी, 2022 तक जारी रहेगी।

बीएसईबी ने कक्षा 10वीं की मैट्रिक बोर्ड परीक्षा-2022 के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिए हैं। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होगी और 24 फरवरी को समाप्त होगी। कक्षा 10वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा 20 जनवरी से 22 जनवरी के बीच आयोजित की जाएगी।

BSEB Bihar Board 12th Admit Card 2022 Direct link- विद्यार्थी यहां क्लिक कर सीधे एडमिट कार्ड के लिंक पर पहुंच कर उसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Web Title: BSEB Bihar Board 12th Admit Card 2022: bseb intermediate admit card direct link download

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे