लाइव न्यूज़ :

Bihar Board 10th Result 2021: मैट्रिक का रिजल्ट आज, जानें कितने बजे होंगे नतीजे घोषित और कैसे करें चेक

By विनीत कुमार | Updated: April 5, 2021 15:45 IST

BSEB 10th Result 2021: बिहार बोर्ड की 10वीं के नतीजे 5 अप्रैल को दिन में साढ़े तीन बजे घोषित किए जाएंगे। कोरोना के कारण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन नहीं किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा का आयोजन इस साल 17 फरवरी से 24 फरवरी तक किया गया थाबिहार बोर्ड के इंटर का रिजल्ट पहले ही किया जा चुका है जारी, 26 मार्च को आए थे नतीजेबिहार बोर्ड की 10वीं के नतीजे आज दोपहर साढ़े तीन बजे घोषित किए जाएंगे

BSEB 10th Result 2021: बिहार बोर्ड की 10वीं यानी मैट्रिक के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। इन नतीजों को ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है। बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर के अनुसार राज्य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी इन नतीजों की घोषणा करेंगे। नतीजों की घोषणा सोमवार दोपहर साढ़े तीन बजे की जाएगी।

Bihar Board Matric Result 2021: 10वीं का रिजल्ट कहां देखें

कोरोना महामारी के कारण इस बार रिजल्ट जारी करने के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन नहीं किया जा रहा है। परिणामों की घोषणा के बाद प्रेस रिलीज, तस्वीरें और वीडियो सहित अन्य सूचनाएं ऑनलाइन माध्यम से प्रेस को उपलब्ध करवाई जाएंगी।

छात्र वैसे रिजल्ट जारी होने के बाद इंटरनेट के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें onlinebseb.in और biharboardonline.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा। यहां अपना रोल नंबर और मांगी गई डिटेल्स डालने के बाद नतीजे आपकी स्क्रिन पर होंगे।

इससे पहले बिहार बोर्ड ने 26 मार्च को इंटर का रिजल्ट जारी कर दिया था। इंटर में कुल पास प्रतिशत 78.04 फीसदी रहा जो कि पिछले वर्ष (80.44 फीसदी) के मुकाबले 2.4 फीसदी कम है। आर्ट्स में 77.97 फीसदी, कॉमर्स में 91.48 फीसदी और विज्ञान में 76.28 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए।

बिहार बोर्ड: पिछले साल 26 मई को आया था रिजल्ट

पिछले साल कोरोना महामारी और फिर लगे लॉकडाउन के कारण 10वीं रिजल्ट 26 मई को घोषित हुआ था। उस समय कुल 80.59 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे। वहीं इस साल की बात करें तो 10वीं की परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 24 फरवरी 2021 तक किया गया था। 

इस साल बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में कुल 16 लाख 84 हजार 466 स्टूडेंट शामिल हुए थे। इनमें आठ लाख 37 हजार 803 छात्राएं और आठ लाख 46 हजार 663 छात्र थे। बिहार बोर्ड की ओर से 10वीं परीक्षा की 'आंसर की' 20 मार्च 2021 को जारी कर दी गई थी।

टॅग्स :बीएसईबी 10th रिजल्ट २०२०एग्जाम रिजल्ट्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारतBSEB Bihar Board Class 10th results: बिहार बोर्ड में छात्राओं ने मारी बाजी, दो छात्राओं के 492 अंक; यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतBSEB Bihar Board 12th Result: 1317846 छात्रों ने दी परीक्षा?, 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित, 85.19 प्रतिशत पास?

भारतBSEB Bihar Board 10th 12th Result 2026: इंटर और मैट्रिक के परिणाम आज?, जानिए कब और कैसे करें चेक, मार्कशीट डाउनलोड करने का तरीका

भारतबिहार विद्यालय परीक्षा समितिः 1,699 केंद्र और 15 लाख से अधिक परीक्षार्थी?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है