लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक CM बी एस येदियुरप्पा ने कोरोना से जीती जंग, अस्पताल से मिली छुट्टी

By स्वाति सिंह | Updated: August 10, 2020 18:24 IST

कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,985 मामले सामने आए और कोविड-19 से 107 मरीजों की मौत हो गई। इसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1.78 लाख हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस से संक्रमित कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैंउन्हें सोमवार को यहां एक निजी अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी।

बेंगलुरू: कोरोना वायरस से संक्रमित कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं और उन्हें सोमवार को यहां एक निजी अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। राज्य सरकार ने एक बयान में यह जानकारी दी।

येदियुरप्पा (77) को दो अगस्त को मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘‘कोविड-19 से पूरी तरह से उबरने के बाद मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को मणिपाल अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।"

बता दें कि येदियुरप्पा ने खुद कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की थी। उन्होंने ट्वीट किया था, 'मेरी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि, मेरी तबीयत ठीक है, परन्तु डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं।'  येदियुरप्पा ने बीते कुछ दिनों के दौरान अपने संपर्क में आए लोगों से भी अपना ध्यान रखने और पृथक-वास में रहने का अनुरोध किया था।कर्नाटक में कोविड-19 संक्रमण के 5,985 नए मामले

कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,985 मामले सामने आए और कोविड-19 से 107 मरीजों की मौत हो गई। इसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1.78 लाख हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग की ओर से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार रविवार को कोविड-19 के 5,670 मरीज ठीक हो गए। अब तक राज्य में इस महामारी की चपेट में आए लोगों में से 93,908 लोग ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 80,973 मरीजों का उपचार चल रहा है जिनमें से 678 आईसीयू में भर्ती हैं। अकेले बेंगलुरु में संक्रमण के 1,948 मामले सामने आए और महामारी से 22 मरीजों की मौत हो गई। अब तक बेंगलुरु में कोविड-19 से 1,240 लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार को 107 मरीजों की मौत होने के बाद राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 3,198 हो गई है।

 

टॅग्स :बीएस येदियुरप्पाकोरोना वायरसकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो