लाइव न्यूज़ :

महिला दिवस पर नृशंसता की पराकाष्ठा, महिला का छह टुकड़ों में बंटा शव बरामद

By भाषा | Updated: March 9, 2021 01:12 IST

Open in App

पाकुड़, आठ मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर झारखंड के पाकुड़ के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र से एक नृशंस घटना सामने आयी। इस थानाक्षेत्र के पचुवाड़ा रांगाटोला के पास बांसलोई नदी से पुलिस ने सोमवार को एक महिला का छह टुकड़ों में बंटा शव बरामद किया जिसकी पहचान भाटीकांदर गाँव की सोना मरांडी (45 वर्ष) के तौर पर की गयी है।

पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मनोज कुमार बताया कि कल शाम ग्रामीणों ने नदी में एक कटा हुआ पैर देखा जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस टीम पहुंची और उसने बाकी अंगों की तलाश में आसपास में खुदाई शुरू की। लगभग तीन- चार घंटे की मशक्कत के बाद नदी में लगभग चार फीट नीचे से हाथ, पैर, सिर एवं धड़ के टुकड़े मिले।

कुमार ने बताया कि इस संबंध में भाटीकांदर गाँव के मनोज हांसदा को पूछताछ के लिए बुलाया गया। उसने कुछ दिनों पूर्व अपनी माँ की गुमशुदगी की रपट दर्ज करायी थी। उसने लाश के अंगों को देख कर उसकी शिनाख्त अपनी माँ सोना मरांडी के तौर पर की। उसने पुलिस में दर्ज करायी रिपोर्ट में बताया था कि गत 24 फरवरी की रात उसकी माँ भोजन करने के बाद सो गई। लेकिन सुबह उठने के बाद वह नजर नहीं आई। काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली तो उसने तीन मार्च को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और उसने मामले के अपराधी को शीघ्र गिरफ्तार कर लेने की बात कही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस