लाइव न्यूज़ :

बीआरएस और 'आप' पार्टी संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करेंगे

By भाषा | Updated: January 31, 2023 09:19 IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने भी अभिभाषण का बहिष्कार करने की बात कही है। गौरतलब है कि राष्ट्रपति सत्र के पहले दिन संसद के सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबीआरएस के सदन के नेता राव ने कहा कि उनकी पार्टी राजग सरकार की विफलता के विरोध में बहिष्कार कर रही है।आम आदमी पार्टी भी बीआरएस के बहिष्कार का समर्थन कर रही है।संजय सिंह ने कहा, राजग सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है और उसने अपने वादों को पूरा नहीं किया है।

नयी दिल्लीः भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के नेता के. केशव राव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार के ‘‘शासन के सभी मोर्चों पर विफलता’’ के विरोध में उनकी पार्टी संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करेगी। आम आदमी पार्टी (आप) ने भी अभिभाषण का बहिष्कार करने की बात कही है। गौरतलब है कि राष्ट्रपति सत्र के पहले दिन संसद के सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित करते हैं।

राज्यसभा में भारत राष्ट्र समिति के सदन के नेता राव ने कहा कि उनकी पार्टी ‘‘शासन के सभी मोर्चों पर केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) सरकार की विफलता के विरोध में बहिष्कार कर रही है।’’ उन्होंने कहा कि ‘आप’ भी बीआरएस के बहिष्कार का समर्थन करेगी।

‘आप’ के नेता एवं सांसद संजय सिंह ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूरे सम्मान के साथ, हम संसद के संयुक्त सत्र का बहिष्कार कर रहे हैं क्योंकि सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है और उसने अपने वादों को पूरा नहीं किया है।’’ राव और सिंह दोनों ने स्पष्ट किया कि वे और उनकी पार्टियां राष्ट्रपति और राष्ट्रपति के पद का सम्मान करती हैं, लेकिन केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली राजग सरकार के विरोध में अभिभाषण का बहिष्कार कर रही है। 

टॅग्स :संजय सिंहआम आदमी पार्टीद्रौपदी मुर्मू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतBihar Diwas 2026: गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति और उज्ज्वल भविष्य महोत्सव?, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी सहित कई राज्य के सीएम ने दी बधाई?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया