भुवनेश्वर में 50 लाख रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर जब्त, दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 4, 2021 00:17 IST2021-01-04T00:17:49+5:302021-01-04T00:17:49+5:30

Brown sugar worth Rs 50 lakh seized in Bhubaneswar, two people arrested | भुवनेश्वर में 50 लाख रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर जब्त, दो लोग गिरफ्तार

भुवनेश्वर में 50 लाख रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर जब्त, दो लोग गिरफ्तार

भुवनेश्वर , तीन जनवरी ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के एक बाहरी इलाके में पुलिस ने 50 लाख रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर जब्त की है।

एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्तता के लिये दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस आयुक्तालय ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ''हमारे मादक पदार्थ कार्य बल ने टोमैंडो थानांतर्गत 520 ग्राम ब्राउन शुगर, 13,400 रुपये की नकदी, चार फोन और दो बाइक बरामद की हैं और दो लोगों को गिरफ्तार किया है।''

पुलिस टीम ने पटासनी ढाबा इलाके में छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान दो लोगों के पास से कुल 520 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Brown sugar worth Rs 50 lakh seized in Bhubaneswar, two people arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे