ओडिशा में 1.20 करोड़ की ब्राउन शुगर बरामद, सात लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 11, 2021 00:58 IST2021-08-11T00:58:54+5:302021-08-11T00:58:54+5:30

Brown sugar worth Rs 1.20 crore recovered in Odisha, seven arrested | ओडिशा में 1.20 करोड़ की ब्राउन शुगर बरामद, सात लोग गिरफ्तार

ओडिशा में 1.20 करोड़ की ब्राउन शुगर बरामद, सात लोग गिरफ्तार

भुवनेश्वर, 10 अगस्त ओडिशा के भुवनेश्वर एवं कटक में अलग-अलग मामलों में पुलिस ने एक करोड़ 20 लाख रुपये मूल्य का ब्राउन शुगर बरामद करने के साथ एक महिला समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि सोमवार को छापेमारी के दौरान पुलिस ने नशे के छह तस्करों के पास से 1.15 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 1.10 करोड़ रुपये आंकी गयी है।

पुलिस आयुक्त एस के प्रियदर्शी ने बताया कि उनके पास से एक बाइक तथा कुछ मोबाइल फोन बरामद किए गए। इस बीच एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बताया कि राजधानी के नयापल्ली इलाके में छापेमारी कर एक महिला के पास से 95 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गयी है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Brown sugar worth Rs 1.20 crore recovered in Odisha, seven arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे