लाइव न्यूज़ :

अवैध कोयला खनन मामले में तृणमूल कांग्रेस के युवा नेता का भाई गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 17, 2021 01:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 मार्च प्रवर्तन निदेशालय ने अवैध कोयला खनन से जुड़े 1,300 करोड़ रुपये से अधिक के धनशोधन के एक मामले में तृणमूल कांग्रेस के युवा नेता विनय मिश्रा के भाई विकास मिश्रा को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारियों ने आज बताया कि विकास मिश्रा को धनशोधन निषेध कानून (पीएमएलए) की विशेष अदालत में पेश किया गया जिसने उसे छह दिनों के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया।

ईडी ने दावा किया कि इन भाइयों को स्वयं उनके लिए तथा कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों के लिए 730 करोड़ रूपये मिले।

केन्द्रीय एजेंसी ने धनशोधन मामले की जांच के लिए कोयला व्यापार और खनन से जुड़ी सीबीआई की प्राथमिकी पर गौर करने के बाद पीएमएलए के तहत मामला दर्ज किया था।

सीबीआई ने इस मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा बनर्जी से पूछताछ की है।

अभिषेक बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस में अच्छी धाक है और आसन्न विधानसभा चुनाव में वह पार्टी के ‘जवाबी हमले’ (पलटवार) का नेतृत्व कर रहे हैं।

सीबीआई ने इस सिलसिले में अभिषेक बनर्जी की एक महिला रिश्तेदार से भी पूछताछ की है।

केन्द्रीय जांच एजेंसी ने इस चोरी के कथित सरगना अनूप मांझी उर्फ लाला, ईसीएल के महाप्रबंधक अमित कुमार धर और जयेश चन्द्र राय, ईसीएल के सुरक्षा प्रमुख तन्मय दास, कुनुस्तोरिया इलाके के सुरक्षा निरीक्षक धनंजय राय और कजोर इलाके के सुरक्षा प्रभारी देबाशीष मुखर्जी के खिलाफ पिछले साल नवंबर में प्राथमिकी दर्ज की थी।

अधिकारियों के अनुसार, मांझी कथित रूप से कुनुस्तोरिया और कजोरा इलाकों में सीईएल की खानों से अवैध खनन और कोयले की चोरी में लिप्त है।

ईडी ने दावा किया कि उसने मामले के संबंध में पिछले दो महीने में दिल्ली और कोलकाता में 48 छापे मारे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित