लाइव न्यूज़ :

कासगंज मामले के मुख्य आरोपी का भाई पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

By भाषा | Updated: February 10, 2021 11:32 IST

Open in App

कासगंज (उत्तर प्रदेश), 10 फरवरी कासगंज जिले के सिढ़पुरा क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमला कर एक कांस्टेबल की हत्या के मामले का एक आरोपी बुधवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया।

पुलिस अधीक्षक मनोज सोनकर ने बताया कि वारदात के मुख्य आरोपी मोती के भाई एलकार तथा उसके साथियों को पुलिस ने कावी नदी के किनारे घेर लिया। इस दौरान दोनों ओर से हुई गोलीबारी में एलकार घायल हो गया। उसे सिढ़पुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि एलकार के बाकी साथी भागने में कामयाब रहे। पुलिस उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

सोनकर ने बताया कि एलकार इस मामले के मुख्य आरोपी मोती का भाई है।

गौरतलब है कि कासगंज जिले में मंगलवार देर रात वांछित शराब माफिया को वारंट तामील कराने गए पुलिस दल पर हुए जानलेवा हमले में एक सिपाही की मौत हो गई तथा दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने मंगलवार देर रात संवाददाताओं को बताया "सिढ़पुरा थाने के दरोगा अशोक कुमार और आरक्षी देवेंद्र नगला धीमर गांव में एक वांछित अपराधी की तलाश में गए थे वहां दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है, जिसमें हमारे साथी सिपाही देवेंद्र शहीद हो गए।"

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मृतक सिपाही के परिजन को 50 लाख रुपए और एक आश्रित को नौकरी देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री लगातार इस घटना की लगातार निगरानी रख रहे हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

घायल दरोगा अशोक कुमार ने अस्पताल में इलाज के दौरान बताया कि वह सिपाही देवेंद्र के साथ मोती नामक अपराधी को वारंट की तामील कराने गए थे तभी उसके साथियों ने उन्हें पकड़ लिया और बेइंतेहा मारा पीटा। इस वारदात में सिपाही देवेंद्र की मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग