लाइव न्यूज़ :

सहारनपुर में मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद में भाई ने की भाई की हत्या

By भाषा | Updated: August 10, 2021 16:41 IST

Open in App

सहारनपुर (उप्र),10 अगस्त उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक युवक ने कथित तौर पर मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद में अपने भाई की हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अतुल शर्मा ने बताया कि जिले के थाना गंगोह के अन्तर्गत फतेहपुर ढोला गांव का निवासी फरमान (30) ईद से तीन दिन पहले अपने लिये मोबाइल खरीदकर लाया था और तभी से उसका छोटा भाई रहमान (16) भी अपने लिये फोन मांग रहा था।

उन्होंने बताया कि इस बात को लेकर उनमें कहासुनी हो गई और गुस्से में आकर रहमान ने झगड़े के समय उसके पास पड़ा फावड़ा अपने भाई के सिर पर मार दिया, जिससे फरमान की मौके पर ही मौत हो गई। फरमान की मौत के बाद रहमान ने उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर उन्हें घर के एक कमरे में गड्ढा खोदकर उसमें डाल दिए थे।

शर्मा ने बताया कि सोमवार रात आसपास रहने वाले लोगों ने रहमान के घर से दुर्गन्ध आने की शिकायत पुलिस में की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसने कमरे में खुदाई कराई तो वहां से अवशेष बरामद हुए।

शर्मा ने बताया कि पूछताछ के दौरान रहमान ने अपने भाई की हत्या की बात स्वीकार कर ली है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह