लाइव न्यूज़ :

इंदौर में झूठी शान के लिए बहनोई की सरेराह हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 1, 2021 20:42 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), एक मार्च झूठी शान के लिए बहनोई की सरेराह हत्या के आरोप में पुलिस ने दो सगे भाइयों को सोमवार को गिरफ्तार किया।

शहर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) दिनेश अग्रवाल ने बताया कि सनसनीखेज वारदात में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अब्दुल अयाज (22) और अब्दुल वकार (24) के रूप में हुई है। वारदात के बाद फरार आरोपियों को इंदौर से करीब 140 किलोमीटर दूर रतलाम से पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि दोनों भाइयों पर अपने बहनोई समीर खान (30) की मोती तबेला क्षेत्र में रविवार शाम चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर सरेराह हत्या का आरोप है।

पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि अयाज और वकार की बहन अलमास करीब दो महीने पहले प्रेम विवाह के लिए घर छोड़कर खान के साथ चली गई थी।

उन्होंने बताया कि खान, अलमास के परिवार की चिकन की दुकान में काम करता था जहां इस युगल के बीच प्रेम पनपा और उन्होंने शादी का फैसला किया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि युगल ने अलमास के परिवार की मर्जी के खिलाफ अहमदाबाद में निकाह कर लिया था।

उन्होंने बताया, "अयाज और वकार इस निकाह से गुस्से में थे और अपने बहनोई खान पर हमले की ताक में थे। उन्होंने अपने पिता की तबीयत खराब होने का झांसा देकर खान को मोती तबेला क्षेत्र में बुलाया और बीच राह में उन पर चाकुओं से 10 से ज्यादा वार किए।"

पुलिस अधिकारी ने बताया कि खून से लथपथ होकर सड़क पर गिरे खान को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे