लाइव न्यूज़ :

दुष्कर्म का विरोध करने पर देवर ने की भाभी की हत्या

By भाषा | Updated: January 28, 2021 13:31 IST

Open in App

मेरठ (उप्र) 28 जनवरी उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के कलंजरी गांव में एक युवक ने कथित तौर पर दुष्कर्म का विरोध करने पर अपनी भाभी की गला रेतकर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी देवर मानिक शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि कलंजरी गांव के राजू शर्मा हरियाणा में एक होटल में काम करते हैं और घटना के समय उनकी पत्नी कुमुद घर पर अकेली थी। राजू का बेटा आशू और बेटी शैली कॉलेज गए थे।

उन्होंने बताया कि राजू के छोटे भाई दीपक ने बताया था कि जब वह खेत से घर लौटा, तो कुमुद का लहूलुहान शव बरामदे में पड़ा था। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान मृतका के देवर मानिक शर्मा की भूमिका संदिग्ध पाई गई और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो उसने दुष्कर्म का विरोध करने पर अपनी भाभी की हत्या करने की बात स्वीकार की।

इलाके के सीओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू