लाइव न्यूज़ :

चित्रकूट में देवर और भाभी ने आत्महत्या की

By भाषा | Updated: September 7, 2021 17:07 IST

Open in App

चित्रकूट (उप्र), सात सितंबर चित्रकूट जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र के कसहाई गांव में देवर और उसकी भाभी ने अपने ही घर में कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

पुलिस मंगलवार सुबह दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए ले गयी। शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि कसहाई गांव में पुलिस ने मंगलवार सुबह सुखेन्द्र (38) को घर में फांसी से लटका पाया और उसकी भाभी गिरिजा देवी (42) का शव चारपाई पर पड़ा था।

उन्होंने बताया कि गिरिजा देवी के पति जगदेव की चार साल पहले मौत हो गयी थी। वह अपने पांच बच्चों समेत घर में अपने देवर सुखेन्द्र के साथ रहती थी। एसएचओ ने कहा, "प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों के बीच पहले विवाद हुआ होगा, इसके बाद सुखेन्द्र ने फांसी लगा ली और गिरिजा ने कोई जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की।"

एक सवाल के जवाब में त्रिपाठी ने कहा, "ऐसा भी हो सकता है कि पहले सुखेन्द्र ने गला दबाकर गिरिजा की हत्या की हो और बाद में फांसी लगाकर आत्महत्या की हो। हम पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मिलने का इंतजार कर रहे हैं, उसके बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए