लाइव न्यूज़ :

भाई ने किया भाई के परिवार पर हमला, एक की मौत

By भाषा | Updated: June 22, 2021 12:25 IST

Open in App

नोएडा, 22 जून उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिले के थाना सूरजपुर क्षेत्र के साकीपूर गांव में रहने वाले एक व्यक्ति, उसकी पत्नी तथा बेटे व बेटी पर उसके सगे भाई व भतीजे ने सोमवार रात कथित रूप से धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरिश चंदर ने मंगलवार को बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के साकीपुर गांव में रहने वाले सतपाल तथा महेंद्र दोनों भाई हैं।

उन्होंने बताया कि सतपाल के बेटे शेखर की बुलंदशहर जनपद में शादी हुई थी और पति-पत्नी में विवाद हो गया था जिसके बाद सोमवार को दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई जिसमें सतपाल के भाई महेंद्र ने लड़की पक्ष को हर्जाने के रूप में 60 हजार रुपये देने की बात स्वीकार की। चंदर ने बताया कि शेखर हर्जाना देने को तैयार नहीं था तथा वह इस बात का विरोध कर रहा था। उन्होंने बताया कि इसी बात को लेकर दोनों भाई सतपाल तथा महेंद्र के बीच विवाद हो गया और देखते ही देखते सोमवार देर रात करीब एक बजे दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया।

उन्होंने बताया कि सतपाल, उसके बेटे शेखर ने धारदार हथियार से महेंद्र (48), उसकी पत्नी सीमा, उसके बेटे तनिष्क व बेटी नेहा पर हमला कर दिया। चंदर के मुताबिक, इस घटना में महेंद्र और उसकी पत्नी तथा बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने महेंद्र को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी सीमा की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे