लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के ललितपुर में झोपड़ी में आग लगने से भाई-बहन की जलकर मौत

By भाषा | Updated: January 22, 2021 21:41 IST

Open in App

ललितपुर (उप्र), 22 जनवरी उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के जाखलौन क्षेत्र में खेत में बनी झोपड़ी में आग लगने से भाई-बहन की जलकर मौत हो गई।

ललितपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ने शुक्रवार शाम बताया कि जाखलौन थाना क्षेत्र के अमऊखेड़ा गांव में एक खेत में बनी झोपड़ी में बृहस्पतिवार रात करीब डेढ़ बजे चूल्हे की चिंगारी से आग लग गयी। इस घटना में 13 साल की लड़की और उसके दो साल के भाई की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कल्लो और निकेत के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि मूलरूप से माताखेड़ा-धौर्रा गांव की रहने वाली विधवा महिला सीमा सहरिया (40) अपनी तीन बेटियों कल्लो (13), मोनिका (छह), मंजू (चार) और दो साल के बेटे निकेत के साथ अमऊखेड़ा गांव में एक खेत में झोपड़ी बनाकर फसल की रखवाली कर रही थी। उसकी सास और ननद कुछ दूर अलग-अलग खेत में झोपड़ी बनाकर रह रही हैं।

एएसपी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब डेढ़ बजे चूल्हे की चिंगारी से झोपड़ी में अचानक आग लग गयी। इस दौरान सीमा, उसकी दो बेटियां मोनिका और मंजू झोपड़ी से बाहर निकल आईं, लेकिन बड़ी बेटी कल्लो अपने छोटे भाई को जगाने की कोशिश कर रही थी, तभी जलती हुई झोपड़ी कल्लो और निकेत के ऊपर गिर गयी, जिससे जलकर दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी।

कुमार ने बताया कि शुक्रवार को जिले के आला अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित परिवार को हर संभव सरकारी आर्थिक मदद देने की कोशिश शुरू कर दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो