हॉकी में कांस्य पदक बहुत बड़ा क्षण: राहुल

By भाषा | Updated: August 5, 2021 12:03 IST2021-08-05T12:03:15+5:302021-08-05T12:03:15+5:30

Bronze medal huge moment in hockey: Rahul | हॉकी में कांस्य पदक बहुत बड़ा क्षण: राहुल

हॉकी में कांस्य पदक बहुत बड़ा क्षण: राहुल

नयी दिल्ली, पांच अगस्त कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि पूरे देश को उसकी उपलब्धि पर गर्व है और यह बहुत बड़ा क्षण है।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बृहस्पतिवार को तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक के प्ले ऑफ मैच में जर्मनी को 5-4 से हराकर 41 साल बाद ओलंपिक पदक जीतते हुए इतिहास के पन्नों में फिर से अपना नाम अंकित करा लिया।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई। यह बहुत बड़ा क्षण है-पूरे देश को आपकी उपलब्धि पर गर्व है। आप इस जीत के काबिल हैं।’’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘क्या शानदार खेल था। टीम इंडिया के लिए एक और पदक। बहुत खुश हूं कि पुरुष हॉकी टीम ने जीत हासिल की। शाबाश।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Bronze medal huge moment in hockey: Rahul

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे