लाइव न्यूज़ :

टूटी छतें, दुकानों में तोड़फोड़ हैं बंगाल में दलितों पर अत्याचार के सबूत : सांपला

By भाषा | Updated: May 14, 2021 01:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 मई पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव बाद हिंसा से प्रभावित परिवारों से मिलने के लिए राज्य के दौरे पर गये राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष विजय सांपला ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें इस बात के सबूत मिले हैं जो दलितों पर कथित ‘अत्याचार’ की कहानी बयां करते हैं।

ऐसे ही एक पीड़ित परिवार से मिलने के लिए पूर्वी वर्धमान जिले के नबग्राम का दौरा करने के बाद सांपला ने कहा, ‘‘ टूटी छत, बिखरे पड़े घर के सामान, शिकायतकर्ता के ताला जड़े मकान नजर आये और उनके रिश्तेदारों ने अनुसूचित जाति के परिवारों पर किये गये अत्याचार के बारे में बताया।’’

आयोग के बयान के अनुसार जब सांपला बृहस्पतिवार को शिकायतकर्ता आशीष खेत्रपाल के घर पहुंचे तब उनके मकान पर ताला लगा था।

बयान के अनुसार यहां तक जिला प्रशासन एवं स्थानीय पुलिस अधिकारियों को भी यह ज्ञात नहीं है कि शिकायतकर्ता कहां है।

घायलों के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलने पर सांपला उनसे मिले।

बयान में कहा गया है, ‘‘ जब वे भयावह घटना के बारे में बता रहे थे तब उनकी आंखों में आंसू थे। उनकी पत्नी की हत्या कर दी गयी और उनके भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।’’

जिले के एक अन्य गांव की चर्चा करते हुए बयान में बताया गया है कि तीन मई को वहां अनुसूचित जाति परिवारों की 12 दुकानों को निशाना बनाया गया, उनमें तोड़फोड़ की गयी और उन्हें लूट लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए