लाइव न्यूज़ :

कश्मीर के 80 अस्पतालों में ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाएं बहाल, घाटी में मरीजों और स्वास्थकर्मियों को मिली बड़ी राहत

By भाषा | Updated: January 2, 2020 16:13 IST

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर घाटी में शुरुआती गड़बड़ियों के बाद 80 सरकारी अस्पतालों और नर्सिंग होम में इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। अस्पतालों में इंटरनेट सेवाओं की बहाली को घाटी में मरीजों और स्वास्थ कर्मियों के लिये बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है।

कश्मीर घाटी में शुरुआती गड़बड़ियों के बाद 80 सरकारी अस्पतालों और नर्सिंग होम में इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अस्पतालों में इंटरनेट सेवाओं की बहाली को घाटी में मरीजों और स्वास्थ कर्मियों के लिये बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है। श्रीनगर में छाती संबंधी रोगों के अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सलीम टाक ने पुष्टि की है कि अस्पताल में बृहस्पतिवार को इंटरनेट ने काम करना शुरू कर दिया है, "जो हमारे साथ-साथ रोगियों के लिये भी बड़ी राहत की बात है।"जम्मू-कश्मीर प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘पूरे कश्मीर में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े स्वास्थ्य केंद्रों और कार्यालयों समेत 80 सरकारी अस्पतालों में ब्रॉडबैंड हाई-स्पीड इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गई हैं।’’अधिकारी ने कहा कि घाटी के लोगों को नववर्ष का तोहफा देने के लिये 31 दिसंबर की मध्यरात्रि से सरकारी अस्पतालों में इंटरनेट सेवाएं शुरू होनी थीं, लेकिन कुछ तकनीकी खामियों के चलते ऐसा नहीं हो सका।केन्द्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को रद्द करने तथा राज्य को दो केन्द्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने की घोषणा करने से एक दिन पहले चार अगस्त की रात को इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गईं थी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया