लाइव न्यूज़ :

बीआरओ ने बेली ब्रिज बनाकर पिथौरागढ़ के सीमावर्ती क्षेत्र में सड़क संपर्क बहाल किया

By भाषा | Updated: October 12, 2021 18:36 IST

Open in App

पिथौरागढ़, 12 अक्टूबर उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में तवाघाट सोबला मार्ग से करीब 10 किलोमीटर दूर कांचोटी नाले पर सीमा सडक संगठन (बीआरओ) द्वारा 100 फीट लंबे बेली ब्रिज का निर्माण करने से भारत—चीन सीमा पर दारमा और चौदांस घाटियों के 40 गांवों की चार हजार से ज्यादा की आबादी का सड़क संपर्क फिर बहाल हो गया ।

कांचोटी नाले पर बना कंक्रीट का पुल 18 जून को हुई मूसलाधार बारिश में बह गया था और लगातार बारिश के कारण इसे दोबारा नहीं बनाया जा सका ।

बीआरओ की हीरन परियोजना के मुख्य अभियंता एमएनवी प्रसाद ने बताया कि जैसे ही मौसम काम करने लायक हुआ, इंजीनियरों ने 100 फीट लंबा बेली ब्रिज बनाकर सीमावर्ती क्षेत्र का संपर्क बहाल कर दिया ।

बीआरओ के अधिकारी ने बताया कि 20 किलोमीटर लंबे तवाघाट सोबला मोटर मार्ग पर अगले दो दिन में वाहनों का आवागमन भी आरंभ कर दिया जाएगा ।

संपर्क टूट जाने से परेशानी झेल रहे ग्रामीणें ने अब राहत की सांस ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे