लाइव न्यूज़ :

बीआरओ ने लद्दाख में पांच प्रमुख सड़क विकास परियोजनाओं की शुरुआत की

By भाषा | Updated: October 1, 2021 23:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र में समग्र बुनियादी ढांचे में सुधार के सरकार के प्रयासों के तहत शुक्रवार को लद्दाख में पांच प्रमुख सड़क विकास परियोजनाएं शुरू कीं।

परियोजनाओं के शिलान्यास समारोह में लद्दाख के उपराज्यपाल राधाकृष्ण माथुर, रक्षा सचिव अजय कुमार और बीआरओ के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी शामिल हुए।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि परियोजनाओं में प्रमुख सिंगल लेन सड़कों को डबल-लेन में अपग्रेड करना आदि शामिल है।

मंत्रालय ने कहा कि हनुथांग-हैंडनब्रोक-जुंगपाल-तुरतुक सड़क के निर्माण से हनुथांग-हैंडनब्रोक (सिंधु घाटी) और जुंगपाल-तुरतुक (श्योक घाटी) के बीच स्टाकपुचन रेंज के बीच अंतर घाटी संपर्क उपलब्ध होगा।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘इससे खारदुंगला दर्रे को पार किए बिना यात्रा का समय मौजूदा नौ घंटे से घटकर साढ़े तीन घंटे हो जाएगा।’’

इसमें कहा गया है कि चार प्रमुख सिंगल लेन सड़कों को सुदृढ करने का काम भी शुरू हो गया है।

बयान में कहा गया है, ‘‘इन सड़कों में खालसे से बटालिक तक 78 किलोमीटर (किमी) सड़क, कारगिल से डुमगिल तक 50 किमी सड़क, खालसर से श्योकविया अघम तक 70 किमी सड़क और तांगत्से से लुकुंग तक 31 किमी सड़क शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'