लाइव न्यूज़ :

बीआरओ ने लद्दाख में दुनिया की सबसे ऊंची सड़क का निर्माण किया

By भाषा | Updated: August 4, 2021 20:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अगस्त सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने पूर्वी लद्दाख में उमलिंगला दर्रे पर 19,300 फुट की ऊंचाई पर दुनिया की सबसे ऊंची मोटर वाहन योग्य सड़क का निर्माण किया है। रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि बीआरओ ने उमलिंगला दर्रे पर 52 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया है। इस सड़क ने बोलिविया में 8,953 फुट की ऊंचाई पर बनी सड़क का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

बयान में कहा गया है कि उमलिंगला दर्रे की यह सड़क पूर्वी लद्दाख के चुमार सेक्टर के महत्वपूर्ण शहरों को जोड़ती है। यह स्थानीय आबादी के लिए एक वरदान साबित होगी क्योंकि यह लेह से चिसुमले और डेमचोक को जोड़ने वाला एक सीधा वैकल्पिक मार्ग है। इससे उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos