लाइव न्यूज़ :

बीआरओ ने जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर बेलि पुल का काम पूरा किया

By भाषा | Updated: January 16, 2021 19:45 IST

Open in App

रामबन/जम्मू,16 जनवरी जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर केला मोड़ पर बेलि पुल के निर्माण का काम पूरा कर लिया गया है और इस पर पूर्व परीक्षण भी सलफतापूर्वक कर लिया गया है। इससे सामरिक दृष्टि से अहम सड़क पर यातायात बहाल करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने शनिवार को बताया कि जम्मू कश्मीर के दो राजधानी शहरों को जोड़ने वाली सड़क पर 10 जनवरी को यातायात बंद कर दिया गया था क्योंकि रामबन में केला मोड़ के पास सड़क का एक हिस्सा ढंस गया था। इस घटना से कुछ घंटे पहले 270 किलोमीटर लंबे राजमार्ग को खोला गया था जो भारी बर्फबारी और कई स्थानों पर हुए भूस्खलन की वजह से एक हफ्ते से बंद था।

"प्रोजेक्ट बीकॉन" के मुख्य अभियंता ब्रिगेडियर आई के जग्गी ने बताया, "हमने महज 60 घंटों में महत्वपूर्ण पुल का काम पूरा कर लिया है। इस पर यातायात बहाल हो सकता है क्योंकि शनिवार को पूर्व परीक्षण सलफतापूर्वक कर लिया गया है।"

पुल के निर्माण की निगरानी कर रहे है ब्रिगेडियर जग्गी ने बताया कि पुल पर गाड़ियों की आवाजाही शनिवार शाम से शुरू होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह