लाइव न्यूज़ :

केरल में ब्रिट्टास एवं शिवदासन ने राज्यसभा चुनाव के लिए पर्चा दाखिल किया

By भाषा | Updated: April 19, 2021 18:16 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम (केरल), 19 अप्रैल वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के प्रत्याशियों -जॉन ब्रिट्टास और वी शिवदासन ने 30 अप्रैल को राज्यसभा के लिए होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किया।

कैरली न्यूज के प्रबंध निदेशक ब्रिट्टास और माकपा की केरल प्रदेश समिति के सदस्य शिवदासन ने यहां केरल विधानसभा सचिवालय में अपना नामांकन पत्र जमा किया।

एलडीएफ के संयोजक और प्रदेश माकपा कार्यकारी सचिव ए विजयराघवन एवं भाकपा प्रदेश सचिव कनम राजेंद्र इस मौके पर मौजूद थे।

सत्तारूढ़ एलडीएफ और विपक्षी संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) राज्य में क्रमश: दो और एक सदस्य को भेज पायेंगे।

तीन दशक से अधिक समय से वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य कर चुके ब्रिट्टास मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के मीडिया सलाहकार के तौर पर कार्य कर रहे थे जबकि शिवदासन मार्क्सवादी पार्टी की छात्र शाखा स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रह चुके हैं।

केरल से 21 अप्रैल को राज्यसभा की तीन सीटें रिक्त हो जाएंगी और राज्यसभा सदस्यों --माकपा के के के रागेश, कांग्रेस के वायलार रवि एवं इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के पी वी अब्दुल वहाब का कार्यकाल पूरा हो जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया